संभल, फरवरी 15 -- शादी की खुशियों के बीच शनिवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई। जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। अचानक भरभराकर गिरी घर की दीवार की चपेट में आकर दूल्हे सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में दीवार की चपेट में आए दूल्हा समेत सभी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दूल्हे के माथे और नाक पर चोट आई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे चन्दौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धनारी बस स्टैंड बस्ती निवासी महावीर की बेटी की शादी थी। बारात शनिवार रात को बबराला क्षेत्र के गांव कैल से आई थी। देर रात बारात चढ़त की रस्म पूरी होने के बाद जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, उसी समय अचानक से घर की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही वहां मौजूद ...