संभल, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालू शंकर गांव में सोमवार को सात वर्षीय बालक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी रोहित पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा अंशू सुबह करीब 11 बजे गांव में ही खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने गांव सहित आसपास के क्षेत्रों, सादातबाड़ी आदि स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने आशंका जताते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है और आसपास के क्षे...