संभल, जनवरी 3 -- अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनारी पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहजोई-बबराला रोड पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अवैध हथियार, चोरी का सामान और बाइक बरामद हुई है। एसपी कृष्ण कुमार के निर्देशन तथा एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा और क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार 02 जनवरी 2026 को थाना धनारी पुलिस बहजोई-बबराला रोड पर ग्राम मझौला की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त राहिद पुत्र मुन्ने (22 वर्ष), निवासी ग्राम चिंदोई थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.