पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट पर पहुंचे। यहां शारदार नदी पर पहुंच कर अब तक हो रहे प्रस्तावित धनाराघाट नदी के पुल निर्माण की गति और गुणवत्ता को देखा। साथ ही अभियंताओं से जानकारियां ली। एक संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विकास कराने का क्रम जारी रहेगा। लगातार काम होंगे। ट्रांस शारदा क्षेत्र में नदी तट पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्रीय योजनाओं और उप्र सरकार की उप लब्धियों को बताया। इसके बाद पिछले दिनों हादसे में गई तीन लोगों की जान के बाद परिजनों से मिले और परिवारी जनों को ढांढस बंधाया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत विधायक बाबूराम पासवान और अन्य जनप्रतिनिधि व डीएम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...