पीलीभीत, दिसम्बर 26 -- पूरनपुर। शारदा नदी पर धनाराघाट में हर साल की तरह इस वर्ष भी बाढ़ और बारिश का मौसम गुजरने के बाद पांटून पुल का निर्माण कर उसका शुभारंभ किया गया। पुल का उद्घाटन हवन पूजन के बाद भाजपा नेता रितुराज पासवान ने फीता काटकर किया। पुल के चालू होते ही ट्रांस क्षेत्र के लोगों की राह एक बार फिर आसान हो गई। बरसात के दौरान शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से धनाराघाट पर संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। ऐसे में हर वर्ष बाढ़ का पानी उतरने के बाद यहां पांटून पुल बनाया जाता है, जिससे ट्रांस क्षेत्र के दर्जनों गांवों का पूरनपुर से सीधा संपर्क बहाल हो सके। पुल के बिना किसानों, व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। पांटून पुल शुरू होने से अब लोगों को दैनिक आवागमन, कृषि उपज की ढुलाई और बाजार तक पहुंच में सुव...