मिर्जापुर, जून 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कालेज परिसर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का कार्य धनाभाव के चलते निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। 4.92 करोड़ की लागत से आकार लेकर रहे मिनी स्टेडियम का प्रथम किस्त के रूप में लगभग 2.16 करोड़ रुपये लगभग एक वर्ष पहले जारी किया गया था। इस धनराशि से मिनी स्टेडियम के लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य करते हुए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल कार्य पूरा किया है।मिनी स्टेडियम में इंडोर गेम्स टेबल टेनीस, बैडमिंटन, कार्डस, कैरम, लूडो, शतरंज आदि विद्यालीय प्रतियोगिताएं कराने के लिए हाल, वार्ड रूम के लिए अलावा छोटे-छोटे हाल का ढांचा खड़ा हो गया है। हाल के लिए शेड निर्माण आदि के कार्य पैसे के अभाव में शुरू नहीं किया जा सका है। साथ ही पूरे निर्माण कार्य की फनिशिंग आदि के लिए...