चंदौली, दिसम्बर 29 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के कर्मनाशा नदी के तट पर बसे गांव धनाइतपुर पोखरा गांव की गली मे खुले मे बह रहे पानी से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। चेताया जल्द ही समस्या दूर न होने पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। पोखरा धनाईतपुर गांव की आबादी करीब एक हजार के आसपास है, यहां यादव, बारी, हरिजन, मुस्लिम, बिंद, गुप्ता सहित अन्य जातियों का निवास है। कर्मनाशा के तट पर बसे गांव के विकास की पोल गली में नाबदान के पानी बहने से खुल रही है। गांव के यहां मुन्ना बारी के घर से राजनाथ के घर तक नाली का निर्माण नहीं होने से नाबादन का पानी बहता रहता है। आरोप है पूर्व प्रधान के कार्यकाल में आरसीसी ढलाई कर गली का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन नाली का निर्माण ...