धनबाद, अप्रैल 7 -- झरिया । झरिया के धनसार-नई दिल्ली ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर सोमवार को सीआईएसएफ की टीम ने कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि धनसार क्षेत्र के नई दिल्ली इलाके में भारी मात्रा में कोयला जमा कर उसे बाहर भेजने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही जवानों ने घेराबंदी की, जिससे कोयला चोरों के बीच हड़कंप मच गया। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने जब्त कोयला और मोटरसाइकिल को धनसार थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...