धनबाद, अक्टूबर 6 -- माइंस रेस्क्यू स्टेशन धनसार में सोमवार से तीन दिवसीय 59वीं खान बचाव प्रतियोगिता शुरू हुई। इस वार्षिक प्रतियोगिता में बीसीसीएल की 9, सेल की 1 और टाटा की 1 टीम समेत कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन प्रतिभागी टीमों की लिखित परीक्षा हुई। यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष माइंस रेस्क्यू स्टेशन धनसार एवं चांदमारी कोलियरी में आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से रेस्क्यू सदस्य आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव क्षमता, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क एवं सुरक्षा संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य खान दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी बचाव कार्य के लिए टीमों के आपसी समन्वय व अनुशासन को और मजबूत करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से खान सुरक्षा निदेशक संजय कुमार, महाप्रबंधक एस के गायकवाड़, खान सुरक्षा के टी मैथ्यू, धनराज आखरे...