दरभंगा, जून 24 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के कमला बलान नदी के रसियारी पश्चिमी तटबंध पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही घनश्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान लगमा गांव निवासी स्व. मंगनू ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र भवनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भवनाथ ठाकुर मंगलवार की सुबह अपने घर से साइकिल पर अखबार लेने जा रहे थे। इसी दौरान कमला बलान नदी की रसियारी पश्चिमी तटबंध पर सामने से आ रही एक बाइक से उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भवनाथ ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों न...