धनशोधन मामले में ईडी की दिल्ली, हरियाणा, गोवा में छापेमारी
नई दिल्ली, जून 16 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा और गोवा में 11 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और कंसोर्टियम बैंकों को लगभग 155.21 करोड़ रुपये का कथित गलत नुकसान पहुंचाने से जुड़े धनशोधन मामले में की गई। ईडी के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जांच के सिलसिले में हरियाणा के करनाल, दिल्ली और गोवा में अशोक मित्तल, सौरभ ढींगरा, भरत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य से जुड़ी जगहों पर छापा मारा। यह मामला सीबीआई द्वारा महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर पर आधारित है। यह भी पढ़ें- दिवाला समाधान प्रक्रिया मामले में ईडी का छापा ईडी के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर बिना अधिकृत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.