धनवार से 3 बाल मजदूरों को किया गया रेस्क्यू
गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहेब्लिटेशन कैंपेन के अंतर्गत धावा दल द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। अभियान के तहत राजधनवार प्रखंड के हिन्दुस्तान गैरेज, रॉकस्टार होटल में छापेमारी कर तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू किए गए बच्चे को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति, गिरिडीह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राजधनवार दीपिका कुमारी द्वारा किया गया। धावा दल ने सूचना के आधार पर एक सर्विस सेंटर तथा एक होटल में छापेमारी की, जहां कुल तीन नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। जांच के दौरान यह पाया गया कि बच्चा बाल श्रम की स्थिति में कार्य कर रहा था, जिसके बाद उसे तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.