गिरडीह, अप्रैल 23 -- राजधनवार,प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों भीषण जाम की समस्या से आम जनता त्रस्त है। खासकर शादियों के इस सीजन में वाहनों के बढ़ते दबाव ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। बुधवार को नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे स्कूली बच्चे, राहगीर और मरीज काफी परेशान दिखे। कई मौकों पर एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। जाम की मुख्य वजह सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन और चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी बताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार खुद दलबल के साथ सड़क पर उतरे। यह भी पढ़ें- जाम की समस्या से निजाद की मांग उन्होंने घंटों मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया।इस दौरान उन्होंने नियमों का उल्...