गिरडीह, जनवरी 26 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को धनवार के सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराने का समय निर्धारित कर दिया गया है। इस बाबत बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने पत्र जारी किया है। इस मुताबिक प्रखण्ड-सह- अंचल कार्यालय, धनवार में 07:30 पूर्वाह्न, धनवार थाना में 7:50 पूर्वाह्न, रेफरल अस्पताल धनवार में 8:10 पूर्वाह्न, अवर निबंधन कार्यालय धनवार में 08:25 पूर्वाह्न व बी.आर.सी. कार्यालय धनवार में 08:40 पूर्वाह्न झंडा फहराया जाएगा। इधर खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक पुनीत राय स्टेडियम में एसडीओ अनिमेष रंजन 09:30 बजे झंडा फहराएंगे। अनुमंडल गोपनीय कार्यालय (खोरीमहुआ) में प्रातः 08:30 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में प्रातः 8:45 बजे व अनुमंडल कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे झंडा फहराय...