धनवार में ढाई करोड़ की 40 योजनाओं का शिलान्यास
गिरडीह, मई 11 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को बड़ा कदम उठाया गया। नगर अध्यक्ष विनय संथालिया ने लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 40 विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास का सिलसिला रविवार सुबह 9 बजे से शुरू होकर देर शाम 7 बजे तक चलता रहा। नगर अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 01 से लेकर विभिन्न मोहल्लों में पैदल भ्रमण किया। हर योजना स्थल पर फीता काटकर व नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 30 नए जलमीनार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आदर्श मध्य विद्यालय, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के समीप और हथिया चट्टान जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.