गिरडीह, मई 3 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिल कर धनवार में केंद्रीय विद्यालय देने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही ज्ञापन सौंपकर राजधनवार में केंद्रीय पुस्तकालय तथा एमएसएमई एवं स्टार्टअप योजना से संबंधित कार्यशाला आयोजित कराने की मांग की है।

ज्ञापन की मुख्य बातें सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि धनवार प्रखंड एक बड़ा क्षेत्र है, जिसकी आबादी लगभग 3.5 लाख के आसपास है। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद यहां अब तक एक भी पुस्तकालय की व्यवस्था नहीं है, जिससे क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परेशानी होती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजधनवार एक प्रमुख व्यावसायिक मंडी है, जहां एमएसएमई सेक्टर से जुड़े कई व्यापारी एवं...