गिरडीह, मई 19 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड कार्यालय के समक्ष सोमवार से धनवार बचाओ संघर्ष समिति द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तुलसी कुमार पासवान ने की। धरना के दौरान समिति के सदस्यों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। समिति ने कहा कि धनवार रेफरल अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। दुर्घटना में घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार देने की बजाय सीधे रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की गई। धरनार्थियों ने प्रखंड क्षेत्र में नल-जल योजना की जांच कराने तथा बंद पड़े जलमीनारों को शीघ्र चालू करने की मांग की। साथ ही गैरमजरूआ एवं सरकारी जमीनों पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने...