गिरडीह, जनवरी 29 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही धनवार नगर पंचायत में प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। आज से नामांकन है। पूरे नगर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाई गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन होगा जबकि वार्ड पार्षद के लिए प्रखण्ड कार्यालय में दो कोषांग बनाए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी खोरीमहुआ डीसीएलआर सुनील कुमार प्रजापति को बनाया गया है जबकि वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या 01 से 06 तक के लिए सीओ यशवन्त कुमार सिन्हा व 07 से 11 के लिए बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। सभी कोषांग में पदाधिकारियों की नियुक्ति व जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ व सीओ ने राज्य निर्वाचन आयोग के जारी गाइड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.