गिरडीह, जनवरी 31 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र खरीदने वालों में पिंटू कुमार, अरविन्द कुमार निषाद एवं जितेंद्र रविदास शामिल हैं। वहीं नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को कुल नौ उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यालय परिसर में दिनभर हलचल बनी रही। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते नजर आए। प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी सुनी...