गिरडीह, जुलाई 13 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के सापामारण गांव में शनिवार शाम को वज्रपात में एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा 11 वर्षीय प्रिंस कुमार वर्मा है। वह अपने ही गांव के कम्फर्ट विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र था। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सापामारण निवासी संजय वर्मा के परिवार के लोग गांव के ही खेतों में धान रोपने का काम कर रहे थे। इसी क्रम में वज्रपात हुई और उसकी चपेट में संजय वर्मा का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार वर्मा आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कम्फर्ट विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र प्रिंस विद्यालय में छूट्टी होने के बाद खेत चला गया। जहां परिवार के लोग काम कर रहे थे। इसी क्रम में तेज बारिश होने लगी। इसके बाद प्रिंस अपने घर जाने लगा कि अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आ...