कानपुर, दिसम्बर 13 -- धनवंतरि सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल नौबस्ता द्वारा निःशुल्क फर्टिलिटी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बांझपन से जूझ रहे दंपतियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। बांझपन व भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.सोनल द्विवेदी ने शिविर पहुंचे दंपतियों को प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं, बांझपन के कारणों, उचित जांचों की आवश्यकताओं व आधुनिक उपचार विकल्पों पर विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर निःशुल्क ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड, निशुल्क वीर्य जांच, एचएसजी परीक्षण, आईयूआई रजिस्ट्रेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ.एस वेंकटेश्वर ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...