पटना, मार्च 10 -- धनरुआ में बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखा एक युवक से सोने की चेन लूट ली। घटना दरधा पुल के पास सोमवार सुबह की है। मसौढ़ी नगर के तारेगना गोला निवासी सुनील गावस्कर के 22 वर्षीय पुत्र अंकित राज ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक से गौरीचक स्थित मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। दरधा पुल के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवाया और पिस्टल दिखा उसके गले से सोने की चेन छीनने लगे। इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई। इसके बाद बदमाशों ने पिस्तौल दिखा सोने की चेन लूट ली। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...