धनरुआ में चेन लूट का विरोध करने पर सब्जी व्यापारी के पैर में मारी गोली
पटना, जून 25 -- धनरुआ में चेन लूट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने सब्जी व्यापारी गोप कुमार (30) के पैर में गोली मार दी। इसके बाद सोने की चेन लेकर फरार हो गये। घटना बुधवार की सुबह पटना-गया मार्ग पर वीर स्थित दरधा नदी पुल के पास की है। धनरुआ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- धनरुआ में चेन लूट का विरोध करने पर सब्जी व्यापारी के पैर में मारी गोलीघटना का विवरण अरवल के कुर्था थाने के कोठिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र गोप कुमार राजेंद्र नगर में सब्जी का थोक व्यापार करता है। 22 जून को चचेरे भाई की शादी में घर गया था। बुधवार को नालंदा के चंडी निवासी दोस्त प्रह्लाद कुमार और गोप कुमार बुलेट से वापस पटना लौट रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.