बलरामपुर, मई 31 -- उतरौला (बलरामपुर) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के कोतवाली क्षेत्र के अहिरौला गांव में मारपीट की घटना में घायल युवक धनराज मौर्य की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा शनिवार को उनके आवास पहुंचे। विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने गैड़ास बुजुर्ग थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि फरार चल रहे दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। यदि गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त कर उनकी चल एव...