नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Dhanraj Nathwani Net Worth: यूपी के 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उद्योगपति धनराज नथवानी को मैदान में उतारा है। धनराज नथावनी रिलायंस ग्रुप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को नामांकन के दौरान हलफनामा दिया। जिसके मुताबिक उनसे ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी भूमि नथवानी के पास हैं। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी की तुलना में उनकी पत्नी भूमि नथवानी के पास ढाई गुना से अधिक संपत्ति है। नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में सामने आए ब्योरे के मुताबिक, धनराज नथवानी के पास कुल 105.41 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी भूमि के नाम 264.68 करोड़ रुपये है। दोनों की कुल संपत्ति करीब 370.09 करोड़ रुपये...