प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। धनराज ओल्ड एज होम में सोमवार को होली उत्सव का आयोजन हुआ। निदेशक डॉ. सुजाता पांडेय, विजयेंद्र पाठक, आशीष गुप्त व रौनक गुप्त ने बुजुर्गों के लिए गुछिया, पापड़, रंग व अबीर गुलाल आदि सामग्रियां वितरित की। साथ ही सभी को गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विवेक गुप्त, शुभम, कोमल, रिया, प्रियंका व शाहीन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...