धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, लखन कुमार धनबाद 10 लाख वाहनों वाला जिला बन गया है। राज्य में रांची और जमशेदपुर के बाद धनबाद जिले में ही सर्वाधिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची में 17 लाख और जमशेदपुर में 12 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। धनबाद में 10 लाख वाहनों में एक लाख 27 हजार 310 पब्लिक ट्रांसपोर्ट व कॉमर्शियल वाहन हैं, जबकि आठ लाख 74 हजार 59 सौ वाहन नन ट्रांसपोर्ट हैं। वर्ष 2025 में जीएसटी रियायत के बाद वाहनों की खूब बिक्री हुई। 2025 में सर्वाधिक 63 हजार 362 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। वर्ष 2024 में 53 हजार वाहनों सड़क पर उतरे। त्योहारी मौसम में विशेषकर अक्तूबर में वाहनों की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सिर्फ अक्तूबर महीने में 11080 वाहनों का रजिस्ट्रेशन धनबाद परिवहन विभाग में किया गया। जीएसटी संशोधन से मिलन...