धनबाद होकर चलने वाली 4 एक्सप्रेस ट्रेनें 3 माह तक बदले मार्ग से चलेंगी, देखें नया रूट
हिन्दुस्तान, जून 27 -- झारखंड में धनबाद होकर चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन एक जुलाई से 30 सितंबर तक बदले मार्ग से किया जाएगा। रेलवे ने अंडाल स्टेशन पर अस्थायी रूप से लोकोमोटिव रिवर्सल की व्यवस्था की अवधि बढ़ाने के कारण यह निर्णय लिया है। इस दौरान संबंधित ट्रेनें आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, अंडाल, सैंथिया की बजाय सीधे आसनसोल, अंडाल, सैंथिया मार्ग से संचालित होंगी। इसके चलते अंडाल और दुर्गापुर स्टेशनों के बीच इन ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से निरस्त रहेगा। रेलवे के अनुसार, धनबाद होकर चलने वाली 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस तथा 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर बदले हुए मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों का धनबाद स्टेशन पर परिचालन सामान्य रहेगा, लेकिन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.