धनबाद होकर चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
धनबाद, जुलाई 22 -- प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला रेलखंड पर चौथी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर होनेवाली नन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य का असर धनबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय से चलाने तथा कुछ ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार 29 जुलाई को बीकानेर से खुलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 150 मिनट विलंब से रवाना होगी। वहीं 29 जुलाई को ही बाड़मेर से खुलने वाली 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।इसके साथ-साथ धनबाद मंडल से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रयागराज मंडल में नियंत्रित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंकी धाम यार्ड रीमॉडलिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.