धनबाद हादसा: चैन की नींद सो रहा था परिवार, तीन बजे तड़के आयी बेचैन करनेवाली खबर
कोडरमा, जुलाई 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। धनबाद जिले के बरवाअड्डा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित पुलिस जवान रामलखन यादव (50) की मौत हो गई। वे जयनगर प्रखंड की खरियोडीह पंचायत अंतर्गत यदुडीह गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में मातम छा गया। मृतक रामलखन यादव गांगों महतो यादव के पुत्र थे। परिजनों को मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उनके सड़क दुर्घटना में निधन की सूचना मिली। खबर मिलते ही पत्नी, पुत्र-पुत्री समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी से लौट रही हजारीबाग चलकुशा पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी की मौत, चार गंभीरदुर्घटना के कारण बताया जाता है कि रामलखन यादव का तबादला पिछले महीने ही चलकुशा थाना में हुआ था। वे अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.