धनबाद हवाईपट्टी पर उतरी एयर एंबुलेंस
धनबाद, मई 27 -- धनबाद में बुधवार को एयर एंबुलेंस की लैंडिंग हुई। बरवाअड्डा स्थित हवाई पट्टी पर दोपहर के समय एयर एंबुलेंस उतारी गई। यह एयर एंबुलेंस शहर के जाने-माने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ एसके दास ने मंगवायी थी। उनकी पत्नी वंदना दास लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं। उनका इलाज पहले कोलकाता में चल रहा था। तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें धनबाद के असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर एयर एंबुलेंस के धनबाद पहुंचते ही हवाई पट्टी पर प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की हलचल बढ़ गई। वंदना दास को अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम से बवाअड्डा हवाई पट्टी लाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम रवाना किया गया।अधिकारियों के अनुसार एयर एंबुलेंस धनबाद से सीधे गुरुग्राम नहीं जाएगी। पहले यह रांची प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.