धनबाद स्पेशल आई 11 घंटा लेट, जोगवानी ने भी कराया इंतजार
बरेली, जून 6 -- हर सेक्शन में छोटे और बड़े ब्लॉक ट्रेनों की रफ्तार में बड़ी बाधा बन रहे हैं। ट्रेनें कई-कई घंटा लेट पहुंचती हैं। स्पेशल ट्रेनों का अधिक बुरा हाल है। शनिवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। जिससे यात्री परेशान हुये। शाम तक बरेली जंक्शन पर 91 टिकट यात्रियों ने कैंसिल कराए। रेलवे के अनुसार, (033120) धनवाद स्पेशल 11:00 घंटा देरी से आई। (04511) चंडीगढ़ स्पेशल 3:30 घंटा, (04830) जोधपुर स्पेशल 3:00 घंटा, (04008) जोगवानी स्पेशन एक घंटा, (15654) अमरनाथ एक्सप्रेस 1:00 घंटा, (15910) अवध आसाम पौन घंटा विलंब से बरेली आई। अधिकारियों का कहना है, हर सेक्शन में ब्लॉक लेकर ट्रैक पर काम किये जा रहे हैं। सुबह 6:30 बजे से दोपहर तक ब्लॉक की समस्या अधिक होती है। इसलिए ट्रेनें नियमित रूप से प्रभावित होती हैं। गोड़ा-बुढ़वल, लखनऊ, गोरखपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.