धनबाद, जनवरी 17 -- धनबाद। रेल पुलिस ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 की हावड़ा छोर पर शुक्रवार को चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक का नाम राम नोनिया, वह आसनसोल चीनाकुड़ी, कुल्टी का रहने वाला है। उसके पास से बरामद मोबाइल नॉर्थ 24 परगना के दीपकंर देवनाथ का है। रेल पुलिस ने मोबाइल मालिक को इसकी सूचना दे दी है। बताया कि गिरफ्तार युवक पूर्व में भी मोबाइल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। वह आसनसोल से धनबाद स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन में यात्री बनकर यात्रा के दौरान ट्रेन मे यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर रेल यात्री का मोबाइल चोरी कर लेता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.