धनबाद, जुलाई 2 -- धनबाद। धनबाद स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले एक युवक को बुधवार को आरपीएफ की टीम ने मुख्य गेट के पास से दबोचा। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल जब्त किए गए। पकड़ा गया युवक रेहान शेख बिहार अररिया के बेलवारीह पलासी का रहने वाला है। उसने आरपीएफ के समक्ष स्वीकार किया कि धनबाद स्टेशन पर असावधान यात्रियों का मोबाइल चोरी करता था। मंगलवार की देर रात उसने दोनों मोबाइल यात्रियों से चुराया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरपीएफ ने उसे पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...