धनबाद, अप्रैल 19 -- धनबाद। धनबाद स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी करनेवाले दो युवकों को आरपीएफ की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में पुराना बाजार शंभू धर्मशाला के पास रिफ्यूजी मार्केट में रहनेवाले दुर्गा राम उर्फ समीर मल्लिक और बजरंगी डोम शामिल हैं। उनके पास से एक-एक मोबाइल जब्त किया गया। एक मोबाइल पुटकी की सृष्टि रवानी का है। दोनों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट धनबाद और बैंक मोड़ थानों पहले भी मामला दर्ज हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर से नशाखुरानी गिरोह का दो शातिर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कागज का बंडल थमा ठगने वाले दिल्ली के गैंग के दो शातिर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मसलिया में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...