धनबाद, फरवरी 25 -- सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा और एनसीडी सेल के जिला कार्यक्रम सहायक लालदेव रजक के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की राज्यस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के क्रम में जिला कार्यक्रम सहायक को धनबाद एनसीडी सेल से हटाकर रांची आरसीएच में प्रतिनियुक्त किया गया है। अधिकारियों के अनुसार नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। बता दें कि एनसीडी सेल का कार्यालय सिविल सर्जन कार्यालय में शिफ्ट कराने को लेकर दोनों के बीच विवाद काफी समय से जारी था। लालदेव रजक ने इस संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला और राज्यस्तर के अधिकारियों से भी शिकायत की थी। हाल ही में सिविल सर्जन कार्यालय में हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.