मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के कई अधिकारियों का तबादला शुक्रवार को किया है। इसके तहत धनबाद मंडल के वरीय डीओएम प्लानिंग धीरज कुमार को सोनपुर मंडल का वरीय डीसीएम बनाया है। वहीं, सोनपुर मंडल के वरीय डीसीएम रोशन कुमार को सोनपुर मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक नियुक्त किया है। सोनपुर के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मनीष सौरभ को धनबाद मंडल का वरीय डीसीएम प्रतिनियुक्त किया गया है। इसको लेकर पूमरे की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...