बोकारो, जून 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड का रख-रखाव और व्यवस्था लुंज पुंज है। करीब 20 दिनों से वार्ड के छह में से पांच एयर कंडीशनर खराब पड़े हैं। सोमवार को शाम 5 बजे अस्पताल के आईसीयू की पड़ताल की गयी। इस वार्ड में लोगों की मौजूदगी और रख-रखाव से नहीं लगा कि आईसीयू वार्ड है। सामान्य वार्ड जैसा नजारा यहां देखने को मिला। हर मरीज के साथ एक-दो मरीज बेड पर बैठे नजर आएं। कुछ जमीन पर भी बच्चों के साथ बैठे देखे गये। व्यव्स्था यही रहा तो मरीज के साथ परिजन भी संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। वार्ड के मुख्य गेट पर मरीजों से मिलने का समय तय किया गया है। जिसका अनुपालन न मरीज के परिजन कर रहे हैं और ना अस्पताल प्रबंधन। ऐसे में आईसीयू की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा हैं। मजे की बात है कि अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए त...