धनबाद, अप्रैल 30 -- धनबाद से बिहार के कोसी क्षेत्र के लिए नई ट्रेन चलाने पर मंथन चल रहा है। धनबाद रेल मंडल ने धनबाद से बिहार के उत्तर पूर्व व कोसी क्षेत्र में बसे सरहसा के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव बनाया है। धनबाद से ही कोसी क्षेत्र के कटिहार होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी के लिए नई ट्रेन चल सकती है। दोनों ट्रेनों का मसौदा तैयार कर पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय को भेजने की तैयारी चल रही है। धनबाद से बिहार का गहरा रिश्ता रहा है। धनबाद को 'मिनी बिहार' भी कहा जाता है। छुट्टियों के साथ-साथ वैवाहिक लग्न और छठ पूजा के मौसम में बिहार की ट्रेनों में सीट पाना मुश्किल हो जाता है। इतना गहरा संबंध होने के बावजूद धनबाद से बिहार के कोसी क्षेत्र के लिए एक भी सीधी ट्रेन नहीं चलती है। गोमो होकर हटिया से पूर्णिया कोर्ट के लिए एक ट्रेन चलती है। इस ट्रेन में सालो...