धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद से दिल्ली होते हुए जम्मूतवी के लिए स्थायी ट्रेन चल सकती है। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बुधवार को सांसदों के साथ मंडल संसदीय समिति की बैठक में भरोसा दिलाया कि लोकप्रिय स्पेशल ट्रेनों को स्थायी करने की दिशा में रेलवे गंभीर है। हाल के दिनों में ईसीआर की 23 स्पेशल ट्रेनों को स्थायी किया गया है। डीआरएम कार्यालय के सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बारी-बारी से सभी सांसद और सांसद प्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। रेल जीएम ने कहा कि धनबाद मंडल देश में माल लदान से प्राप्त आय में प्रथम स्थान पर है। धनबाद डिवीजन में यात्री सुविधा के क्षेत्र में कार्य कर गुरपा, पाथरडीह और कतरासगढ़ सहित ती...