जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर। धनबाद-झारग्राम मेमू ट्रेन का परिचालन चार दिन एक घंटे लेट होगा । आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण यह आदेश हुआ है। इससे 16, 18, 19 व 22 मार्च को धनबाद से झारग्राम के लिए मेमू ट्रेन 1 घंटे लेट खुलेगी। इधर, टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन 16 मार्च को आद्रा तक चलेगी जबकि, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 18 मार्च को चांडिल के बाद बदलेगा। रेलवे द्वारा ट्रेनों के परिचालन व्यवस्था में बदलाव करने से सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...