बोकारो, मार्च 14 -- शनिवार को धनबाद - पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 3.50 बजे पहुंची। स्पेशन ट्रेन के पहुंचने पर शहरवासियो में खुशी देखी गई। ट्रेन का नियमित परिचालन धनबाद से 23 मार्च से नियमित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 18820 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से 14.00 बजे खुलकर 14.25 बजे खुलेगी, जो बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर 15.50 बजे आएगी। वहीं 18619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को पीत्तनूर से 6.15 बजे खुलेगी। ट्रेन में स्लीपर व जनरल दोनो प्रकार के कोच उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...