धनबाद, अप्रैल 7 -- झारखंड के धनबाद से राजस्थान के कोटा (सोगरिया) के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गोमो-पारसनाथ-कोडरमा के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलेगी। जल्द बुकिंग शुरू होगी। वहीं, गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए पटना से चर्लपल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन फिर स्पेशल ट्रेन चलाने की भी घोषणा हुई है।सोगरिया से हर गुरुवार को खुलेगी 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल 16 अप्रैल से नौ जुलाई तक हर गुरुवार को सोगरिया से रात 11.10 बजे खुलेगी। ट्रेन बारां, सलपुरा, गुना, अशोक नगर, सगोर, दामोह, कटनी, मलिहार, मानिकपुर, मिर्जापुर, डीडीयू, भभुआ रोड, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ होते हुए शुक्रवार की रात 1.20 बजे गोमो और शनिवार सुबह पौने चार बजे ट्रेन धनबाद पहुंचेगी।धनबाद से हर शनिवार को खुलेगी 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई त...