जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन को आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण समय बदलकर चलाने का आदेश हुआ है। बताया जाता है कि, 8 मार्च को धनबाद से ट्रेन 1 घंटे लेट खुलेगी जबकि, शुक्रवार को भी ट्रेन 1 घंटे लेट खुली थी। वहीं, टाटानगर-आसनसोल मेमू 6 व 7 को आद्रा स्टेशन से लौट आएगी। हटिया एक्सप्रेस का मार्ग भी ब्लॉक के कारण बदला है। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...