धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच सोमवार से नई ट्रेन चलेगी। इस रूट पर स्पेशल के रूप में चल रही ट्रेन को स्थायी करने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। सोमवार को विधिवत धनबाद स्टेशन से इस ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। धनबाद सांसद ढुलू महतो रेल अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। धनबाद के अलावा कतरास, डाल्टनगंज, ओबरा, सिंगरौली सहित छह स्टेशनों पर स्थानीय सांसद और जन प्रतिनिधि ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। धनबाद स्टेशन पर रात 10.30 बजे से उद्घाटन समारोह रखा गया है। सांसद ढुलू महतो के साथ-साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह व मेयर संजीव को भी उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है।-आठ अप्रैल से एलटीटी से चलेगी ट्रेन13379 धनबाद-एलटीटी हर सोमवार को रात 11 बजे धनबाद से खुलेगी। यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 1.40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.