धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद रेल मंडल को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 202 मिलियन टन लोडिंग का लक्ष्य दिया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 3.75 प्रतिशत बढ़ा कर लोडिंग करने का टास्क दिया गया है। धनबाद डिवीजन ने इस साल 194.7 मिलियन टन लोडिंग कर 24,945 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया था। धनबाद डिवीजन पिछले पांच वर्षों से भारतीय रेलवे में लोडिंग में नंबर बना हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के पांचों रेल मंडलों ने इस साल 203.42 मिलियन टन लोडिंग की थी। यानी धनबाद मंडल को जो नया लक्ष्य दिया गया है, वह पांचों मंडलों की ओर से की गई लोडिंग से सिर्फ 1.42 एमटी कम है। हालांकि पिछले साल भारी बारिश और कोयले की मांग में आई भारी गिरावट के बावजूद धनबाद डिवीजन ने पूरे देश में शीर्ष स्थान पर लोडिंग कर अपना लोहा मनवाया था। लगतार भारतीय रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.