धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) अमिताभ प्रभाकर बुधवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की। नए स्टेशन पर होने वाली यात्री सुविधाओं पर भी मंथन किया गया। बैठक में धनबाद रेल मंडल के कॉमर्शियल विभाग से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की स्थिति का आकलन किया गया। पावर प्लांटों में कोयले ढुलाई के बकाए की समीक्षा हुई। माल एवं कोचिंग से संबंधित अन्य लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कई आदेश दिए। राजस्व आय में वृद्धि के साथ-साथ वाणिज्यिक कार्य क्षमता को भी सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया। उन्होंने यात्रियो...