धनबाद, मार्च 7 -- झरिया। झरिया निवासी व जीवन सहयोग संस्था के सुनील तुलस्यान ने रेल मंत्री को एक्स पर पोस्ट कर धनबाद रेलवे पश्चिमी छोर की समस्या से अवगत कराया है। रेल मंत्रालय ने भी इस मामले पर गंभीरता दिखाई है। एक्स पोस्ट पर सुनील तुलस्यान ने कहा कि पश्चिम छोर धनबाद स्टेशन को जोड़ता है। यहां एक पुल का निर्माण किया गया है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। परंतु न तो वहां पर लाइट की व्यवस्था है और न ही सफाई की कोई व्यवस्था है। रेलवे मंत्री से अनुरोध किया कि जल्द इस पर अपनी कार्रवाई करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...