धनबाद, मई 17 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 23 करोड़ 74 लाख 91 हजार 771 की लागत से नया ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। इस नए अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की मानें तो यह नया ओपीडी ब्लॉक पीजी कैंपस में तैयार किया जाएगा। इसके लिए स्थल चिह्नित कर लिया गया है और अगले छह महीने के भीतर भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नए भवन के निर्माण से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि अब सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़ें- मेडिकल छात्रों को तोहफा: धनबाद-जमशेदपुर में अब 250 सीटें; PG की सीटें भी बढ़ेंगी बता दें कि फिलहाल धनबाद मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागो...