धनबाद, अप्रैल 30 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत दीपक कुमार को विपत्र लिपिक के कार्य से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश में झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विपत्र लिपिक की जिम्मेदारी अब लिपिक धर्मपाल साह को सौंपी गई है। धर्मपाल साह अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ इस अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन करेंगे। इस निर्णय के बाद अस्पताल प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वित्तीय कार्य से जुड़े कुछ अन्य कर्मचारियों का भी टेबल ट्रांसफर हो सकता है। इसके पीछे लोग झारखंड ...